फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raw Wall fell, the death of innocent

कच्ची दीवार गिरी, अबोध की मौत

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुआ गढ़िया में बुधवार की शाम एक साथ कमरे में बैठकर टीवी देख रहे एक ही परिवार के छह लोगों पर कच्ची दीवार आफत बनकर गिर पड़ी। दीवार की चपेट में आने से एक साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार  ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन


ग्राम खजुआ गढ़िया में बुधवार की शाम लगभग 7:30 बजे महेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री परी (1), शौर्य प्रताप (3) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह, मधु (32) पत्नी महेंद्र प्रताप के अलावा इनके पिता रामशंकर (65) पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल, घसीटी (58) पत्नी रामशंकर व रिश्तेदारी में आया ओमकार (22) पुत्र रामशंकर घर के कमरे में  टीवी देख रहे थे। इसी दौरान कमरे की कच्ची दीवार टीवी देख रहे लोगों पर गिर पड़ी। सभी लोग दीवार के मलबे में दब गए। इनकी चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इन्हाेंने सभी को मलबे से बाहर निकाला। तब तक परी ने दम तोड़ दिया था। शौर्य की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी पर एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार व तहसीलदार सदर रामनयन  मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के उपचार में डाक्टरों की टीम जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed