{"_id":"611ea1cb8ebc3e7a2a1997fb","slug":"rape-auraiya-news-knp647103629","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से सिखौला गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि वह खेती करता है। उसकी पुत्री कक्षा-नौ की छात्रा थी और पास के देवरपुर गांव में पढ़ने जाती थी। इसी बीच उसकी जान पहचान सिखौला निवासी विकास से हो गई। आरोप है कि विकास ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच बेटी गर्भवती हो गई। शादी के लिए विकास के राजी होने और लोकलाज के चलते वह यह बात दबाए रहा। अब विकास ने शादी करने से इंकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पिता ने बताया कि वह बेटी के साथ हुए अन्याय की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन से कोतवाली पुलिस के चक्कर लगा रहा है। पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर पीड़ित की पुत्री ने यूपी-112 को सूचना दी। घर आई पुलिस उसे थाने लाई, जिसके बाद गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने बताया कि गुरुवार को पीड़िता थाने आई थी। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक विकास के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।