फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rally taken out in the 'School Chalo Abhiyan'

Auraiya News: स्कूल चलो अभियान में निकाली रैली

Thu, 16 Jul 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out in the 'School Chalo Abhiyan'
फोटो-6- सरायपुख्ता में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते उदयभान सिंह व अन्य। संवाद
दिबियापुर/अछल्दा। दिबियापुर के गांव सरायपुख्ता व अछल्दा के नल्हूपुर में बुधवार को संकुल स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसमें ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ उदयभान सिंह जादौन व संकुल प्रभारी प्रहलाद नारायण ओमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। सरायपुख्ता के प्रधानाध्यापक जबर सिंह ने कहा कि रैली का उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और अभिभावकों को जागरूक करना है। इस अवसर, विवेक कश्यप, जितेंद्र कुमार, फूल सिंह, मुकेश बाबू, अजय पाल, सुधीर कुमार, विमलेश कुमार, अर्पणा बाथम, सुनीता देवी, शिवम कुमार पोरवाल, आकांक्षा पोरवाल व सुनीता कुमारी सहित शिक्षक -शिक्षकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अछल्दा में नल्हूपुर की रैली में संकुल के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा के महत्व से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार शाक्य, गोविंद कुमार मिश्रा, सर्वेश त्रिपाठी, संघप्रिय गौतम, विकास, पवन व विक्रम सहित संकुल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो-6- सरायपुख्ता में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते उदयभान सिंह व अन्य। संवाद

फोटो-6- सरायपुख्ता में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते उदयभान सिंह व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed