{"_id":"66242a6b502930c0ff03fd97","slug":"rally-organized-to-make-voters-aware-auraiya-news-c-12-1-knp1009-655369-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली
विज्ञापन
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर शनिवार को बीहड़ क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। पिछले सालों में हुए मतदान में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले गांवों में बच्चों व बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने रैली निकाली। ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर प्रेरित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह बीहड़ क्षेत्र के गांव सड़रापुर व भासौन पहुंचे। जहां मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान लोकतांत्रित देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान के लिए प्रेरित किया गया। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रैली भी निकाली गई।