फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rajbhe dry, cracks on the fields due to lack of water

रजबहे पड़े सूखे, पानी न मिलने से खेतों पर दरारें

Fri, 08 Jul 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rajbhe dry, cracks on the fields due to lack of water
बिधूना में सूखा पड़ा रजबहा। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। बारिश न होने से अन्नदाता बादलों को निहार रहा है। सूखे पड़े रजबहे मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। हालात ये हैं कि किसानों के खेत में तैयार खड़ी नर्सरी सूख रही हैं। धान की रोपाई न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। किसानों ने रजबहों में समय से पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बारिश का प्रमुख माह आषाढ़ लगभग बीतने को है, अभी भी जिले के कई हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। बिधूना क्षेत्र के रतनपुर, बिकूपुर, हरचंदापुर, कुदरकोट, रुरुखुर्द, सहसपुर, अशोकपुरी, कैथावा, हरचंदपुर माइनर आदि पूरी तरह सूखी पड़ी हैं। ऐसे में इन रजबहों के किनारे स्थित सैकड़ों गांव के किसानों की धान की नर्सरी सिंचाई के अभाव में सूखकर बर्बाद होने को है। इसके साथ ही धान की रोपाई, ज्वार, बाजरा, मक्का अरहर की फसल की बुवाई पिछड़ती जा रही है। बारिश न होने और नहरों, रजबहों से पानी न मिलने के कारण खेतों में सूखकर दरारें पड़ रही हैं।
विज्ञापन

रजबहों में समय से पानी न छोड़ा तो हो जाएंगे बर्बाद
बिधूना निवासी किसान केशराम बताते हैं कि पानी की समस्या के कारण इस बार खरीफ की फसल व धान का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका बनी है। क्षेत्र में बिजली का संकट बना हुआ है, चाहते हुए भी नलकूप से सिंचाई के लिए पानी नहीं ले पा रहे हैं। रजबहों में समय से पानी न छोड़ा गया तो किसान बर्बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप से महंगे दामों पर पानी लेना पड़ रहा
लखीरामपुर के किसान विनोद ने बताया कि बारिश न होने और रजबहों में पानी न होने के कारण धान की तैयार की गईं नर्सरी सूख रही हैं। जिसे बचाने के लिए नलकूप से महंगे दामों पर पानी लेना पड़ रहा है। प्रशासन को किसानों की आवश्यकता के अनुसार पानी देना चाहिए। अगर जल्द पानी न दिया गया तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।

बारिश न होने व पानी न मिलने से खेत में पड़ीं दरारें। संवाद

बारिश न होने व पानी न मिलने से खेत में पड़ीं दरारें। संवाद- फोटो : AURAIYA

 किसान केशराम

किसान केशराम- फोटो : AURAIYA

 किसान विनोद

किसान विनोद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed