फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rajbaha overflow, water loggging in crops

रजवाहा ओवरफ्लो, 200 बीघा फसल डूबी

Mon, 04 Jan 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rajbaha overflow, water loggging in crops
महिलाओं ने खेतों में फसल को बचाने के लिए पानी निकाला। - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया) तहसील क्षेत्र के गांव सूखाताल के पास स्थित कुदरकोट रजबहा रविवार रात ओवरफ्लो हो गया। इससे आसपास के खेतों और गांव में पानी भर गया। 50 किसानों की करीब 200 बीघा फसल डूब गई। ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया। सूचना पर लेखपाल ने टीम के साथ नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

गांव सूखाताल के पास कुदरकोट रजबहा में तीन दिन पहले पानी छोड़ा गया था। रविवार रात रजबहा ओवरफ्लो होने की सूचना मिलते ही किसानों में हड़कंप मच गया। खेतों में खड़ी गेहूं, आलू, सरसों की फसल डूब गई। किसानों के अनुसार लगभग 200 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हुई है। इससे भारी नुकसान होने की आशंका है। सोमवार सुबह कई किसानों ने खेत से पानी निकालने की जुगत शुरू कर दी। गांव के जगदीश, रमेश, नरेश, रामकिशोर, सियाराम, जसंवत के घरों में भी पानी भर गया। रमेश ने बताया कि ये रजबहा गांव तक ही आता है। एसडीएम राशिद खान ने लेखपाल को नुकसान का आकलन करने और पुराह नदी में पानी भेजने के लिए रास्ता बनाने के निर्देश दिए हैं। लेखपाल सचिन यादव ने टीम के साथ गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इन किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
किसान उदय नारायण, नरेश, मदन बिहारी, रामविलास, श्रीकृष्ण, सुरेश, बलराम, सोबरन, छोटेलाल, छेदालाल, राजराम, जगराम, बालकराम, दीपचंद्र, चंद्रभान, अमर सिंह, बदन सिंह, तुलाराम, रामप्रकाश, रोहित कुमार, गंगाराम,, रामखिलावन, काशीराम, प्रेमचंद्र, हाकिम सिंह, हरगोविंद समेत 50 किसानों की फसलें डूब गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के नाम पर हुई खानापूरी
किसान उदय नारायण ने बताया कि रजबहा की पटरी कटी है। कुछ दिन पहले जेसीबी से रजबहा की सफाई के नाम पर खानापूरी की गई थी। अगर पटरी बनी होती और सफाई सही से होती तो फसल बर्बाद न होती।
किसान रामनरेश ने कहा कि रजबहा का पानी जल्द बंद कराया जाए। पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed