फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rainfall of money on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर हुई धन की बारिश

Wed, 18 Apr 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 18 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rainfall of money on Akshaya Tritiya
एक दुकान पर ज्वैलरी पसंद करतीं महिलायें - फोटो : amarujala

औरैया। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में जमकर लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने अपनी-अपनी पसंद के सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी की। सोने की कीमत 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 40,500 प्रति किलो रही। पहली बार अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में दिन भर चहल-पहल रही। हालांकि दोपहर में बाजार में भीड़ कम देखी गयी लेकिन शाम होते ही सराफा दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग गई। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सोने का कारोबार पौन दो करोड़ के आस-पास हुआ। जबकि एक करोड़ से अधिक का कारोबार चांदी का हुआ।  

विज्ञापन


सोने व चांदी के बर्तनों की भी रही मांग
ऐसा नहीं है कि बुधवार को बाजार में सिर्फ पैसे वालों ने ही सोने व चांदी खरीदे हों। मध्यवर्गीय परिवारों में भी उत्साह देखने को मिला। सराफा व्यापारी गौरव वर्मा, हीरा वर्मा ने बताया कि छोटे ग्राहकों ने चांदी व सोने के बर्तनों की खरीद की है। जिनकी कीमत 500 से 2000 के बीच रही। यहां तक कि चांदी के सिक्के भी खूब बिके।
विज्ञापन


हल्के आभूषणों की रही डिमांड
सराफा बाजार में सुबह और शाम जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। हालांकि सोने की बढ़ी कीमतों के चलते ग्राहकों की मांग हल्के आभूषणों की ओर अधिक देखी गयी। ग्राहकों की मांग के सराफा दुकानदारों ने ग्राहकों को आभूषण दिए गए। सबसे अधिक अंगूठी, बाली, झुमकी, नांक की कील, बेसर, लोंग की बिक्री अधिक हुयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर चमका सोने का कारोबार
सराफा एसोसिएशन के संरक्षक संजीव वर्मा ने बताया कि पिछले कई महीनों से सोने व चांदी के दामों में स्थिरता न आने के कारण बाजार में ग्राहक नहीं देखने को मिल रहे थे। इधर पिछले दो दिनों से सोने के दामों में थोड़ी तेजी जरूर आयी है लेकिन भाव स्थिर होने के चलते और अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद का महत्व होने के कारण सराफा बाजार चमक उठा है। बुधवार को शहर में सोने व चांदी के कारोबार तीन करोड़ के आस-पास रहने की उम्मीद है।

बाजार में नहीं पड़ा नोट की कमी का असर
सराफा व्यापारी एवं कारीगर मनीष वर्मा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार अक्षय तृतीया पर ग्राहकों की अधिक भीड़ देखने को मिली है। सुबह दुकान खुलते ही ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे साफ जाहिर है कि बाजार में नोटों की कमी का कोई असर नहीं पड़ा है। धनतेरस की तरह ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।


डिजिटल पेमेंट भी हुआ
नोटबंदी के बाद से कई दुकानदारों ने पॉस मशीनों को अपनाया है। लौंग बाजार के मालिक सागर वर्मा ने बताया कि अधिकांश ग्राहकों ने खरीद के बिलों का भुगतान एटीएम कार्ड से किया। ग्राहकों ने जीएसटी भी खुशी-खुशी दिया। लगभग 24 हजार रुपये की कीमत के सोने के जेवर खरीदने वाले ग्राहक प्रदीप ने बताया कि कैश की किल्लत है लेकिन खाते में रुपया होने और उससे भुगतान होने से काफी आसानी रही। उन्हें पेमेंट करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed