फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rained from the sky

आसमान से बरसी आफत, किसान परेशान

Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
rained from the sky
बारिश, ओले व तेज हवाआें से खेत में बिछी गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात बरसात व ओलों के गिरने से फसलों में भारी नुकसान की आशंका से किसान बेचैन हैं। सब्जी की फसलों में तगड़ा नुकसान हुआ है। महंगाई व नोटबंदी से किसान पहले से ही परेशान थे। गुरुवार की रात बरसात व ओलों से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार की रात 14.6 एमएम बारिश हुई। यह पानी चना की फसल को छोड़कर सभी फसलों के लिए हानिकारक है। बारिश से गेहूं की फसल में तबाही हुई है। सरसों की फसल में भी खासा नुकसान हुआ। ओलों व तेज बारिश से गेहूं व सरसों की फसलें खेतों में ही बिछ गईं।
विज्ञापन


 बारिश से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस व  न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवाओं की गति नौ से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रही। हवाओं की गति शुक्रवार की सुबह बदलने से बारिश नहीं हई। पानी बरसा तो बाकी फसल को भी बचाना मुश्किल होगा। शुक्रवार को पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली होती रही।
विज्ञापन


झर गए चना, सरसों व अरहर के फूल
सरसों, चना व अरहर में फूल आ रहे हैं। ओेले से इन फ सलों के फू ल झड़ गए। आलू की फसल पर भी ओलों व बारिश का प्रभाव दिखाई पड़ा। सब्जी की फ सलों में भी जबरदस्त नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इस बार फ सल अच्छी थी। लहलहाते खेत देखकर लग रहा था कि पैदावार अच्छी होगी। कुदरत ने कहर ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू हो जाएगा दागी
आलू की फसल में पानी भर गया है। इससे झुलसा रोग की आशंका बढ़ गई है। ओले से आलू में दाग पड़ने से गला लग सकता है।

बारिश थमने की संभावना
सीएसए के मौसम विशेषज्ञ संदीप ने बताया कि मौसम साफ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हवाओं की गति भी थमने के आसार हैं।  बारिश से गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed