{"_id":"668ae63b4a957b95340aac34","slug":"rain-stopped-humidity-increased-people-struggling-with-waterlogging-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114144-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश थमी, उमस बढ़ी, जलभराव से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश थमी, उमस बढ़ी, जलभराव से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट तो देखने को मिली। रविवार को भले ही सूरज के तल्ख तेवर नहीं देखने को मिले, लेकिन उमस के कारण लोग परेशान हुए। इधर दो दिनों की बारिश से शहर से लेकर गांव में जलनिकासी के उचित इंतजाम न होने के कारण लोग परेशान हैं।
मौसम विभाग ने तीन दिनों तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है, लेकिन रविवार को बारिश न होने से उमस के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि सुबह के समय बादल छाने से बारिश की उम्मीद नजर आ रही थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। वहीं हवाएं दक्षिण पूरब दिशा में आठ से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के कारण 12 जुलाई के माध्यम तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर भारी वर्षा के आसार हैं। रविवार को भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन उमस के कारण जिलेभर में लोगों को दिक्कतें हुई। शहर के मोहल्ला नरायनपुर, गायत्री नगर, जिला न्यायालय परिसर के पीछे बनारसीदास, आवास विकास काॅलोनी आदि में जलभराव देखने को मिला। वहीं जिन गांवों में साफ-सफाई को लेकर कर्मचारी गंभीर नहीं थे। वहां ग्रामीणों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर भरा है। गंदगी के कारण ग्रामीणों को बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-07एयूआरपी21- कस्बा दिबियापुर में जलभराव का नजारा। संवाद
जल निकासी न होने से टापू बनीं बस्तियां
ककोर (औरैया)। दिबियापुर कस्बे की पहचान औद्योगिक और बाबा परमहंस की दिव्य नगरी से होती है। बरसात के दिनों में यह नगर जलभराव से टापू जैसा नजर आता है। सालों से जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। दिबियापुर नगर से औरैया की ओर बहने वाला एक बड़ा नाला सिंचाई विभाग का है। इस नाले की सफाई ने होने के कारण वहां बने मकानों में रहने वाले लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने इस नाले को अवरूद्ध कर रखा है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ औरैया के जिला महासचिव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजिक कार्यकर्ता दिबियापुर मनमोहन सिंह सेंगर ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

फोटो-07एयूआरपी22-घर में घुसे पानी से सामान को सुरक्षित करने में जुटा ग्रामीण। संवाद
बिधूना। कस्बा बिधूना में दो दिन से रूक-रूक हो रही बारिश से भगत सिंह चौराह के पास लल्ला कश्यप अन्य दुकानदारों के दुकान के तलघरों में बारिश का पानी भर गया। इससे उन्हें हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। आज भी पानी व खराब सामान निकालते दुकानदार नजर आए। दुकानदारों ने बताया बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो होने से पानी भर गया है। गांधी नगर समेत अन्य जगहों पर पानी भर गया। तहसील परिसर में बारिश का पानी भर गया। उपजिलाधिकारी हरिश्चन्द्र ने बताया कि नगर पंचायत में ईओ व ग्रामीण क्षेत्र सचिव व प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कही बारिश पानी से जलभराव होता तो उसे तत्काल निकाला जाए।