फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rain in auraiya

झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

Mon, 18 Jul 2016 11:01 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 18 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
rain in auraiya
बरसात का लुत्फ उठाते बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार सुबह से शुरू हुई बरसात ने दिन भर लोगों को खूब छकाया। हालांकि इस दौरान बहुत से लोगों ने बरसात का आनंद भी लिया। मौसम विभाग ने इस माह 235 एमएम बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं लगातार बरसात से बुवाई के लिए किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही आसमान में काले मेघ उमड़ते दिखाई दिए। हालात यह हैं कि लगातार बारिश होने के कारण खेतों में लबालब पानी भर गया है। जिससे किसान भी रोपाई करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो इस माह 235 एमएम बरसात होने की संभावना है जो सामान्य से एक अच्छी बरसात का पैमाना कहा जाएगा। वहीं सोमवार को सुबह से शाम तक हुइ 2.9 एमएम बरसात ने शहर की सड़काें को पूरी तरह से भिंगोकर रख दिया।
विज्ञापन


वहीं बदनपुर क्षेत्र के कई मोहल्लों में जल निकासी सही न होने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर भर गया। हालांकि एक घंटे के अंतराल के बाद धीरे-धीरे नालियों से होकर बह गया। इस बीच सड़क से निकलने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी तक जिले भर में पैमाने पर 135 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अनवरत हो रही बरसात से ऊब चुके किसानों को अब एक सप्ताह की राहत मिल सकती है। इसके तहत मंगलवार 19 जुलाई को मामूली बूंदा-बांदी के अलावा अब 25 जुलाई तक बारिश न होने की संभावना जताई गई है। जबकि 26 जुलाई से 1 अगस्त तक एक बार फिर से जिले के लोगों को झमाझम बरसात का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed