फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rain

इंद्रदेवता की बेरुखी से फसलों की बुवाई का काम लटका

Sun, 30 Jun 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
rain
औरैया। जून का महीना समाप्त हो रहा है, लेकिन अभी तक झमाझम बरसात नहीं हुई है। सप्ताह भर से आसमान में बादल तो छाए रहते हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। इससे फसलों की बुआई का काम लटका हुआ है। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन

मानसूनी बारिश के लिए आसमान में छाए मेघों ने भी किनारा कर लिया है। सप्ताह भर पहले हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे खेतों में इतनी नमी नहीं हुई कि फसलों की बुआई की जा सके। जून का महीने बीतने के साथ आषाढ़ का पहला पखवारा भी समाप्त होने को है। ऐेसे में किसानों को फसलों की बुआई की चिंता सताने लगी है। किसानों की मानें तो 15 जून से अरहर, ज्वार, तिल की बुआई का काम शुरू हो जाता है। यह फसलें जहां सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, वहां बोई जाती हैं। खेतों में पर्याप्त नमी न होने की वजह से बुआई का काम बंद है। वहीं, जिन किसानों को धान की रोपाई करनी है, वह झमाझम बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन

बीहड़ी क्षेत्र के गांव असेवा के किसान राजवीर सिंह का कहना है कि अरहर, तिल, ज्वार की फसल बुआई 15 जून से शुरू हो जाती है। बारिश न होने की वजह से खेत सूखे पड़े हैं। बीहड़ क्षेत्र के अधिकांश नलकूप खराब पड़े हैं। बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लाक के गांव जैतापुर के किसान उपेंद्र तिवारी का कहना है कि धान की नर्सरी की तैयारी चल रही है। बारिश और नहर के सहारे से फसलों की सिंचाई की जाती है। अभी तक छिटपुट बारिश ही हुई है, जिससे धान की रोपाई नहीं की जा सकती। फिलहाल नहर में पानी आ रहा है और किसान धान की रोपाई में जुटा हैं।
गांव खरका के किसान सुधीर कुमार के मुताबिक जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। बारिश न हुई तो नलकूप पानी देना बंद कर देंगे। दूसरे के नलकूप से फसलों की सिंचाई करते हैं। जिनके पास नलकूप हैं। वह अपने खेतों में पानी लगाए रहते हैं। ऐसे में बारिश का पानी ही उनके लिए सहारा है।
फसलों की बुआई का समय चल रहा है। बारिश न होने की वजह से किसानों के खेत परती पड़ी है। धान की नर्सरी तैयार है। नहरों में रोस्टर के हिसाब से पानी छोड़ने के साथ किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए ताकि किसान खेती-बाड़ी का काम शुरू कर सके।- संत कुमार तिवारी, भाकियू, कानपुर मंडल अध्यक्ष

जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। किसानों के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक तिल, ज्वार, अरहर, मक्का की बुआई का सही समय होता है। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश होती है तो किसान फसलों की बुआई कर लेंगे, तभी धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। तापमान 40 के आसपास होने की वजह से नलकूप के पानी से सींच कर बोई गईं फसलें भी खराब हो जाएंगी।-डॉ. संदीप कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed