{"_id":"cd66eb2f18d6faf4641d6327ed129664","slug":"rain-and-offer-inspection-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की भेंट चढ़ा निरीक्षण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की भेंट चढ़ा निरीक्षण कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव पूर्व निर्धारित
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री उमेश दीक्षित की भतीजी के शादी समारोह में
शामिल होने शहर पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री के सरकारी कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं का निरीक्षण भी शामिल था लेकिन बरसात ने उनके कार्यक्रम पर पानी फेर दिया। इस कारण शिवपाल शादी समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकाप्टर से सैफई के लिए रवाना हो गए।
सरकारी कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का शहर में 11:45 पर आगमन था लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकाप्टर निर्धारित समय से एक घंटा देरी से मंडी समिति परिसर पहुंचा।
यहां से वह कार द्वारा सीधे पूर्व मंत्री उमेश दीक्षित के यहां शादी समारोह में पहुंचे। वे एक घंटे तक रुके। मंत्री जी की अगवानी को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। डीएम माला श्रीवास्तव के आगामी कार्यक्रमों के बारे में पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री ने बारिश का हवाला देते हुए आगे के सारे कार्यक्रम रद्द करने की बात कही।
शादी समारोह के बाद सीधे वे हेलीकाप्टर से सैफई के लिए उड़ गए। इस मौके पर एसपी मनोज तिवारी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।