फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rail freight corridor will be up to March

मार्च तक पूरा हो जाएगा रेल फ्रेट कॉरिडोर

Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rail freight corridor will be up to March
फोटो28एयूआरपी 30- प्रयागराज में वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद रेलवे के अधिकारी। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजरे ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के खुजऱ-कानपुर खंड चालू वित्त वर्ष के भीतर प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रबंध निदेशक डीएफसीसीआईएल आरएन सिंह ने उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में महाप्रबंधक एनसीआर ने पूर्वी समर्पित माल भाड़ा गलियारे (ईडीएफसी) संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने कहा कि अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एफओबी, आरओबी, आरयूबी जैसे महत्वपूर्ण संरक्षा परिसंपत्तियों की डिजाइन, ड्राइंग आदि उत्तर मध्य रेलवे में प्रस्तुत करने से पहले डीएफसीसीआईएल द्वारा का उचित मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक डीएफसीसीआईएल ने आश्वासन दिया कि ईडीएफसी खुजऱ-कानपुर खंड चालू वित्त वर्ष के भीतर प्रारंभ हो जाएगा। पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का भाऊपुर(बुलंदशहर)- खुर्जा खंड पहले से ही परिचालन में है और लगभग 1400 मालगाड़ियों को इस डीएफसी नेटवर्क का उपयोग करके चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष रेलवे बोर्ड और सीईओ वीके यादव ने 25 टन एक्सल लोड के संचालन के लिए पूर्वी डीएफसी पर फीडर मार्गों को उपयुक्त बनाने के लिए अंतिम रूप दिया गया। मालवाहक ट्रेनों के लिए अलग से डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर यात्री ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी और समय से संचालन हो सकेगा। जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed