फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid on medical store of former Nagar Panchayat president who joined SP

Auraiya News: सपा में शामिल हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के मेडिकल स्टोर पर छापा

Mon, 09 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Raid on medical store of former Nagar Panchayat president who joined SP
मेडिकल स्टोर पर जांच करती टीम
दिबियापुर (औरैया)। कुछ ही महीने पहले भाजपा से सपा में आए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के मेडिकल स्टोर पर देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने स्टोर से संबंधित अभिलेख भी जब्त किए जिनकी जांच की जा रही है। टीम ने कोडीन सिरप बेचने के सुबूत खंगाले। हालांकि जांच में क्या मिला टीम ने इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन




दिबियापुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल का रामकृष्ण नगर में बिहारीजी फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। रात लगभग 9:30 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम स्टोर पर पहुंची तो दुकान बंद मिली। आसपास के दुकानदारों से बात कर संचालक को बुलाया तो पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल अपने भतीजे नीलू पोरवाल के साथ स्टोर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्टोर खुलवाकर टीम ने जांच शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेचने के शक में छापा मारा गया है। टीम के औचक छापे और पुलिस को सूचना न देने के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि टीम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की थी। इधर मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअसल, अरविंद पहले सपा में रहे, फिर भाजपा में चले गए। कुछ महीने पहले ही वह सपा में फिर लौट आए। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। टीम के जाने के बाद अरविंद पोरवाल ने कहा कि यह रूटीन जांच थी।
दल-बदल की राजनीति में फंसे
औरैया। सपा में रहने के बाद अरविंद पोरवाल 2019 में भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष हो गए। वर्ष 2023 में दिबियापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हुए अरविंद ने वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिया था।

इसके बाद अरविंद वर्ष 2023 में नगर पंचायत चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। उस समय भी उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। लगभग एक वर्ष पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान वह दोबारा भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद 12 जून 2025 में वह फिर से सपा में शामिल हो गए। उन्हें लेकर शहर की राजनीति में कई चर्चाएं चलती रहती हैं। इस कार्रवाई को दल-बदल के रूप में भी देखा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed