फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid in Pachhaiyya colony, found burning raw liquor furnace

Auraiya News: पछैया बस्ती में दबिश, धधकती मिली कच्ची शराब की भट्टी

Wed, 18 Oct 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raid in Pachhaiyya colony, found burning raw liquor furnace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
शहर के बीचोंबीच स्थित पछैया बस्ती में बुधवार तड़के आबकारी व सदर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान छह घरों की तलाशी ली गई। टीम को घरों में कच्ची शराब की भट्टियां धधकती मिलीं। पुलिस को देख आरोपी घर छोड़कर भाग निकले।
आबकारी इंस्पेक्टर पदम प्रकाश व जेएन सिंह चौहान औरैया सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार तड़के पछैया बस्ती में दबिश दी। छह घरों में तलाशी करते हुए 500 किग्रा लहन बरामद किया गया। धधकती भट्टियों को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ महिलाओं ने टीम से नोकझोंक भी की। कच्ची शराब का निर्माण करने वाले 10 आरोपियों की इस दौरान निशानदेही भी की गई। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब का निर्माण कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा, पछैया बस्ती पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। - सुरेंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article