फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Radiant warmer and phototherapy machine installed in CHC

Auraiya News: सीएचसी में रेडिएंट वार्मर व फोटोथेरेपी मशीन इंस्टॉल

Sat, 01 Nov 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Radiant warmer and phototherapy machine installed in CHC
सहार। सीएचसी में शनिवार को नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए रेडिएंट वार्मर और फोटोथेरेपी मशीन इंस्टॉल कराई गई। दोनों आधुनिक मशीनों के चालू होने से नवजात मृत्यु दर में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि रेडिएंट वार्मर का उपयोग नवजात शिशुओं के शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए किया जाता है। जन्म के बाद शिशु का तापमान अचानक गिरने की संभावना रहती है। ऐसे में यह मशीन शिशु को आवश्यक गर्मी प्रदान कर उसे सुरक्षित रखती है। वहीं, फोटोथेरेपी मशीन का उपयोग उन नवजात शिशुओं के लिए किया जाता है जिन्हें पीलिया की समस्या होती है।
विज्ञापन

इस मशीन में विशेष प्रकार की रोशनी के माध्यम से शिशु के शरीर में मौजूद बिलीरुबिन को तोड़कर उसके स्तर को सामान्य किया जाता है। इससे बच्चे को बिना किसी दवा के प्राकृतिक तरीके से उपचार मिलता है। इस सुविधा से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जनपद मुख्यालय या अन्य बड़े अस्पतालों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इन नई मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed