फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rabi crops at risk due to heat in February

Auraiya News: फरवरी में गर्मी से रबी की फसलों को खतरा

Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rabi crops at risk due to heat in February
फोटो-12-खेतों में खड़ी गेहूं की फसल।संवाद - फोटो : ग्राम पंचायत धवरपारा में बना सामुदायिक शौचालय दुर्दशा का शिकार ।
बिधूना। फरवरी माह में बढ़ती गर्माहट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि इस समय तापमान का सामान्य से अधिक रहना रबी की फसलों लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार लगभग नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो फसलों की पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो सकती हैं। बताया कि फरवरी का महीना गेहूं की फसल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

इस समय फसल के दाने भरने या दूधिया अवस्था में होते हैं। अधिक तापमान के कारण फसल समय से पहले पकने लगती है। इससे दानों की नमी जल्दी सूख जाती है और दाने छोटे होकर सिकुड़े रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सरसों की फलियों में दाने बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसमें तेल की मात्रा कम हो सकती है। डॉ. रामपलट ने बताया कि चना और मटर में अधिक तापमान के कारण फूल झड़ने लगते हैं और फलियां समय से पहले सूख सकती हैं। टमाटर में झुलसा रोग और कीटों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है।



किसानों के लिए सुझाव

वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि सुबह जल्दी या शाम के समय हल्की सिंचाई करें, ताकि खेत की नमी बनी रहे और तापमान नियंत्रित रहे। एक प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव करने से फसल को गर्मी सहन करने की क्षमता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed