फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Quality of newly constructed road found to be substandard during investigation, work cancelled

Auraiya News: जांच में नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता घटिया, कार्य निरस्त

Mon, 25 Nov 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Quality of newly constructed road found to be substandard during investigation, work cancelled
औरैया। चार दिन पहले बनी डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह से उखड़ने पर सड़क से जुड़े गांव के बाशिंदे डामर हाथ में लेकर दो दिन पहले हकीकत उजागर कर रहे थे। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर सड़क की गुणवत्ता घटिया मिली। इसे देखते हुए एक्सईएन ने कार्य निरस्त कर दिया। ठेकेदार को जवाब भी मांगा है। सूत्रों की मानें तो सोमवार को ठेकेदार समेत अन्य भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गनुपुर से कलारपुर की सड़क काफी जर्जर थी। सपा सरकार में बनी इस सड़क का काफी समय से मरम्मत नहीं किया गया था। इलाके के लोगों की मांग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से उसका निर्माण कराया जा रहा है। करीब आठ लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का काम चार दिन पहले शुरू हुआ है। सड़क का काम पूरा भी नहीं हुआ है और उसकी शिकायत सामने आने लगी है। आगे-आगे सड़क बन रही है, पीछे-पीछे वह उखड़ भी रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध करने पर अमर उजाला के 23 नवंबर के अंक में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए खबर प्रकाशित की गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो एक्सईएन अमर सिंह मौके पर पहुंचे। गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें खामियां सामने आईं। खास तौर पर फिनिशिंग का काम ताक पर मिला। ठेकेदार पर शिंकजा कसते हुए एक्सईएन ने पहले वर्क रिजेक्ट किया गया है। वहीं काम कराने वाले ठेकेदार को लेकर तमाम तरह की चर्चा का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बोले जिम्मेदार----

‘सड़क की गुणवत्ता को जांचा गया है। फिनिशिंग का काम ठीक नहीं मिला। प्राथमिक तौर पर कार्य निरस्त कर दिया गया है।’- अमर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed