फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Purva Wale to Kunwarpur road is in bad condition, people are troubled

Auraiya News: पुर्वा वले से कुंवरपुर मार्ग बदहाल, लोग परेशान

Sun, 20 Apr 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Purva Wale to Kunwarpur road is in bad condition, people are troubled
जर्जर हालत में मार्ग। - फोटो : स्वयं
सहार। ब्लॉक क्षेत्र में शाहबाजपुर नारायनपुर मार्ग से पुर्वावले-कुंवरपुर संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया-चौपहिया वाहनों के निकलने में दुश्वारी होती है। शिकायत के बाद भी जर्जर मार्ग दुरुस्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

ब्लॉक सहार में शाहबाजपुर नारायनपुर मार्ग से पुर्वा वले से कुंवरपुर तक जाने वाला संपर्क मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रमुख रास्ता है। इसी मार्ग पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य कार्यों के लिए आते-जाते हैं। इधर, पिछले कई वर्षों से ये मार्ग जर्जर हालत में है। जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है। आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण राम प्रकाश यादव, अशोक यादव, सोनू दोहरे, नेकराम, सोनू, रामवती, रामाधार, लक्ष्मी देवी बताते हैं कि तीन किमी लंबी सड़क शाहबाजपुर नारायनपुर मार्ग ये कुंवरपुर, जमालपुर गांव के रास्ते को जोड़ती है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा देवी कहती है कि गड्ढों में पानी भरने से रास्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है। कई बार गड्ढे में पैर पड़ने से चोट भी लग जाती है। शिकायत पर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed