फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Public representatives should understand their responsibilities: Mahana

अपनी जिम्मेदारियों को समझें जनप्रतिनिधि: महाना

Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Public representatives should understand their responsibilities: Mahana
दिबियापुर (औरैया)। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों को समझें। उनकी जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत से होती है। यह बात दिबियापुर में एक होटल के उद्घाटन में पहुंचे प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को फफूंद-दिबियापुर मार्ग स्थित होटल में उन्होंने कहा कि दो साल पहले की विधानसभा और आज की विधानसभा में जमीन आसमान का अंतर है। विधायकों को कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। कहा कि राजनीति में कभी-कभी ऐसे समीकरण बनते हैं कि पहले से अधिक वोट पाने के बावजूद प्रत्याशी हार जाता है। इसलिए हारने पर आत्ममंथन करना चाहिए। कहा कि भारत की जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को विधानसभा की कार्य पद्धति को समझने के लिए विधानसभा आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन

कहा कि मौका मिला तो डिबेट करेंगे कि विधायिका क्या है। चुने हुए प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी क्या है, वह कैसे काम करते हैं। वह विधानसभा में कैसे प्रश्न उठाते हैं। विधानसभा में जो मुद्दे आते हैं, वह कैसे हल होते हैं। कहा कि हम लोग किसी व्यक्ति की वजह से भाजपा में नहीं हैं। बल्कि हम लोग पार्टी की विचारधारा की वजह से भाजपा में हैं। इससे पहले विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, गिरीश तिवारी, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की

दिबियापुर। चेयरमैन राघव मिश्रा ने गेल स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण के लिए एक पत्र सौंपा। मांग की कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग, प्लास्टिक सिटी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले ककोर कंचौसी मार्ग, नवनिर्मित दिबियापुर बस स्टैंड के लिए पहुंच मार्ग को चौड़ा कराया जाए। मांग की कि इन मार्गों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed