फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Public hearing for mapping of SIR farm

Auraiya News: एसआईआर फार्म की मैपिंग के लिए की जनसुनवाई

Sun, 01 Feb 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 01 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Public hearing for mapping of SIR farm
फोटो-38-महू गांव में जनसुनवाई करतीं एसडीएम। संवाद
बिधूना। एसआईआर फार्म की मैपिंग पूर्ण न होने के कारण नोटिस प्राप्त मतदाताओं की समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई की गई। न्याय पंचायत व नगर पंचायत स्तर पर इसके लिए आयोजन किए गए।
विज्ञापन

रविवार को ब्लॉक, तहसील और बीआरसी परिसरों के साथ-साथ गांवों में चौपाल लगाकर अधिकारियों ने मतदाताओं की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कागजात लेकर फार्म पूर्ण कराए। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने लुकमान सिंह टीकम सिंह इंटर कॉलेज महू में जनसुनवाई की।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिधूना परिसर में रुचि मिश्रा ने सुनवाई की। बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक कठेरिया ने मऊ कछपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया। तहसीलदार शर्मानानंद ने बेला प्रथम विद्यालय, सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़, बीईओ अल्केश कुमार सकलेचा द्वारा पंचायत घर बर्रू फफूंद में जनसुनवाई की गई। इसके अलावा आपूर्ति निरीक्षक ने नारायण इंटर कॉलेज मल्हौसी व बीडीओ रामदुलार ने प्राथमिक विद्यालय शाहबाजपुर में जनसुनवाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि एसआईआर फार्म में कागजात अधूरे होने के कारण जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, उनके लिए चिह्नित न्याय पंचायतों व नगर पंचायत में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस मौके पर लोगों को बताया गया कि मांगे गए प्रपत्र लगाकर अपना फार्म पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed