फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Unseasonal rain has once again damaged crops.

Auraiya News: बेमौसम बारिश ने फिर बिगाड़ी फसलों की सेहत

Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain has once again damaged crops.
फोटो-32-रठगांव में कटी पड़ी बाजरे की फसल को सुरक्षित करता किसान। संवाद
बिधूना। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार देर शाम हुई बारिश से खेतों में कटी पड़ी बाजरे की फसल भीग गई। वहीं धान की कटाई भी प्रभावित हुई है। कई जगह धान की फसल खेतों में गिर गई है। इसके साथ ही आलू, लहसुन और सरसों की बोआई भी रुक गई है। टमाटर की फसल पर भी बारिश और तेज हवा का असर पड़ा है। फूल झड़ने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। एक माह के भीतर दूसरी बार हुई बारिश ने किसानों की मेहनत और लागत को झटका दिया है।
विज्ञापन

बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे पहले 25 और 26 सितंबर को हुई भारी बारिश से धान, बाजरा, आलू और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। खेतों में पानी भरने से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं। किसान किसी तरह खेतों से पानी निकालकर और फसल संभालकर नुकसान की भरपाई करने में जुटे थे, लेकिन 15 अक्तूबर की शाम हुई बारिश ने फिर उनकी परेशानी बढ़ा दी। इस समय खेतों में बाजरे धान की कटाई चल रही है। कई किसानों ने बाजरा काटकर खेतों में ही छोड़ रखा था। बारिश से उसकी बालियां और कटी फसल भीग गई। वहीं धान की फसल की कटाई भी रुक गई है। कुछ खेतों में धान की खड़ी फसल गिरने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। टमाटर की फसल में फूल झड़ने से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता है। जिन खेतों में आलू और लहसुन की बोआई के लिए तैयारी की गई थी, वहां बारिश से काम रुक गया है। सरसों की बोआई भी प्रभावित हुई है। कई खेतों में पानी भरने से किसानों को दोबारा खेत तैयार करने के लिए जोताई करनी पड़ सकती है। किसान सुरेश सिंह, मनोज यादव, अजय सिंह, रामवीर सिंह, सुरेंद्र पाल, धर्मेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि खेती में खाद, बीज, डीजल और मजदूरी पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है। महंगाई के बीच फसल तैयार करने में भारी लागत लग रही है। ऐसे में बार-बार बारिश होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर, एरवाकटरा में गुरुवार शाम 5.10 बजे से शाम 6.40 बजे तक हुई तेज बरसात के चलते खड़ी धान की फसल गिर गई हैं। इस जगहों पर फसल खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

वर्जन---
बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में नुकसान की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।-कमल कुमार सिंह, एसडीएम बिधूना

फोटो-32-रठगांव में कटी पड़ी बाजरे की फसल को सुरक्षित करता किसान। संवाद

फोटो-32-रठगांव में कटी पड़ी बाजरे की फसल को सुरक्षित करता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed