फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Psychiatric symptoms found in 13 elderly people in the camp

Auraiya News: शिविर में 13 बुजुर्गों में मिले मनोरोग के लक्षण

Wed, 02 Oct 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Psychiatric symptoms found in 13 elderly people in the camp
अयाना। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सीएचसी में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 13 बुजुर्गों में मनोरोग के लक्षण मिले। इनका मनोरोग विभाग की टीम की ओर से उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि बीहड़ पट्टी में दस्युओं का आतंक खत्म होने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो सका है। जरा सा बीमार पड़ने पर बाहर का रुख करना पड़ता था। भाजपा सरकार ने बीहड़ पट्टी में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के साथ आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का निशुल्क इलाज भी मुहैया कराया है।
विज्ञापन

सरकार बुजुर्गों में तनाव के चलते बढ़ रहे आत्महत्याओं के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बुजुर्गों का शिविर लगाकर जांचें व उपचार दे रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 186 मरीजों को देखा गया। जिन्हें मनोरोग चिकित्सक ने परामर्श देकर दवा भी वितरित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद सेंगर, शिवम दीक्षित, हरपाल, नवीन सेंगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed