फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Provide fodder and water to cattle on time

मवेशियों को समय से चारा-पानी कराएं उपलब्ध

Sun, 24 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Provide fodder and water to cattle on time
पशु पालक से जानकारी लेते संयुक्त निदेशक। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। गोशालाओं में मवेशियों के भूसा, चारे व पानी की हकीकत जांचने के लिए शनिवार को पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक ने बाबरपुर और अटसू की गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां देख सुधार के निर्देश दिए और गोशाला संचालकों को सख्त हिदायत दी कि गर्मी में पानी की समस्या न होने दें और समय से चारा उपलब्ध कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही गोशालाओं में अव्यवस्थाएं हावी होने लगी हैं। लगातार जिले के अधिकारी निरीक्षण कर सुधार कराने में जुटे हैं। शनिवार को एक टीम लखनऊ से जिले में आई। टीम के साथ पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. डीके बंसल ने नगर पंचायत बाबरपुर के उपमंडी परिसर में बनी गोशाला व अटसू नगर पंचायत द्वारा संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्हें बाबरपुर में 56 व अटसू में 42 मवेशी मिले।
विज्ञापन

उन्होंने मवेशियों को दिए जा रहे चारे, भूसा व पानी की संचालकों से जानकारी ली। फिर पशु पालकों को दिए गए मवेशियों के बारे में पूछा। गोशाला से जानकारी कर वह कस्बे के मरदान सिंह ,अवनीश अग्रवाल व अटसू क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव में पुष्पा देवी घर पहुंच टैग देखकर मवेशियों का मिलान किया और सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता के बाबत जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया डॉ. मोहर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी अजीतमल डॉ. कैलाश बाबू, डा.ॅ कमल किशोर, डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed