फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Promising students of Auraiya and Kannauj shine in divisional level yoga competition

Auraiya News: मंडल स्तरीय योग प्रतियोगिता में चमके औरैया और कन्नौज के होनहार

Fri, 27 Sep 2024 06:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Promising students of Auraiya and Kannauj shine in divisional level yoga competition
सहार। सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर काॅलेज लहरापुर में हुए मंडल स्तरीय योग प्रतियोगिता में छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनी। प्रतियोगिता में जनपद इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज की टीमों ने प्रतिभाग किया। कन्नौज से कुल 38, औरैया से 30, फर्रुखाबाद से 12, इटावा से चार प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता और विद्यालय प्रबंधक रविंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव उदय प्रताप जादौन, कप्तान सिंह पाल, मनीष मिश्रा योग रेफरी, प्रधानाचार्य राजेश अग्निहोत्री, शैलेंद्र सिंह चौहान, विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी पवन नायक अमित पोरवाल, संजय त्रिपाठी, चंद्रशेखर, बलवंत सिंह, अशोक मिश्रा, ललिता मैडम, वरिष्ठ लिपिक पंकज भदौरिया ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बाहर से आए कन्नौज क्रीड़ा प्रभारी शिवमोहन सिंह कुशवाहा, फर्रुखाबाद से ममता शुक्ला, घनश्याम बिंद इटावा से रमेशचंद्र औरैया से शिवेंद्र कुमार, दिलीप चंद्र, अवधेश तिवारी, श्रीकृष्ण आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने की। संचालन राधेश्याम पांडेय और सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
14 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सृष्टि वर्मा नगर पंचायत इंटर काॅलेज औरैया, द्वितीय स्थान नन्या तिलक इंटर काॅलेज औरैया, 17 वर्षीय बालिका वर्ग में कुमारी निधि नगर पालिका इंटर काॅलेज औरैया प्रथम, जबकि द्वितीय स्थान अर्चित नगर पंचायत इंटर कॉलेज औरैया को मिला। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में सलोनी तिलक इंटर काॅलेज औरैया को प्रथम स्थान मिला। द्वितीय स्थान पर अंशिका श्री सच्चिदानंद इंटर कॉलेज लहरापुर ने प्राप्त किया। रिदमिक योग में जनता इंटर काॅलेज बिधूना की जोया ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान दुर्गा ने हासिल किया। 14 वर्षीय बालक वर्ग में आकाश दीनदयाल इंटर काॅलेज कन्नौज प्रथम और प्रिंस शर्मा चौधरी विशंभर सिंह इंटर कॉलेज औरैया दूसरे स्थान पर रहे। 17 वर्षीय बालक वर्ग में आरव वर्मा तिलक इंटर काॅलेज औरैया को प्रथम और द्वितीय स्थान केशव स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार रहे। 19 वर्षीय बालक वर्ग में पियूष तिलक इंटर काॅलेज औरैया प्रथम स्थान, सागर कश्यप औरैया दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिदमिक योग में आकाश कुमार दीन दयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज कन्नौज प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान अमरेंद्र प्रताप औरैया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed