{"_id":"61e1bb9d71e87f5b6a321a37","slug":"project-alankar-will-improve-the-appearance-of-secondary-schools-auraiya-news-knp6753439122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट अलंकार से विद्यालयों का होगा जीणोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट अलंकार से विद्यालयों का होगा जीणोद्धार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए अच्छी खबर है। इन विद्यालयों की स्थिति प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सुधारी जाएगी। इसके तहत विद्यालय के भवन का जीर्णोद्धार होगा। सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय और संस्कृत विद्यालयों की दुर्दशा सुधारने की पहल की है। इनके जीर्णोद्धार करने के लिए सरकार ने बीते वर्ष अक्टूबर माह में प्रस्ताव मांगा था, जो शासन को भेजे जा चुके हैं। जिले में 15 राजकीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
इनमें 10 हाईस्कूल व पांच इंटर कॉलेज हैं। इनके जीर्णोद्धार के लिए शासन की ओर से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। यहां छात्र संख्या के आधार पर धनराशि स्वीकृत होगी और आधा बजट प्रबंधतंत्र को देना होगा। वहीं, राजकीय विद्यालयों में कुछ विद्यालय अच्छी स्थिति में हैं तो बहुत से विद्यालयों की हालत खस्ता है। शासन ने बदहाल राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इन सुविधाओं का होगा विकास
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, अतिरिक्त कक्ष, नवीन कक्ष का निर्माण, प्रयोगशाला, खेल मैदान, ओपेन जिम, बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट की स्थापना, बाउंड्रीवाल निर्माण, बहुउद्देशीय हॉल, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, सौर ऊर्जा संयंत्र व रेनवाटर हार्वेस्टिंग के विकास की दिशा में पहल की जाएगी।