फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Progressive farmers honored on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh

Auraiya News: चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रगतिशील किसान सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Progressive farmers honored on the birth anniversary of Chaudhary Charan Singh
ककोर(औरैया)। पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यालय स्थित मानस सभागार में 70 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों में कृषि उपकरण और कृषि उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा किसान नेता बताया।
विज्ञापन

उधर, कृषि प्रदर्शनी एवं मेले में किसानों द्वारा उगाई गईं सब्जियां, फल, अनाज एवं अन्य कृषि उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। टमाटर, आलू, गोभी, मटर, लौकी, बैंगन शिमला मिर्च सहित केला, स्ट्रॉबेरी तथा अन्य फलों के साथ बीज एवं अन्य उत्पाद भी प्रदर्शनी में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में नामी कृषि कंपनियों के स्टॉल भी लगाए गए। इसमें किसानों को उन्नत बीज, कीटनाशक दवाइयों एवं फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। केंचुए से बनी खाद (वर्मी कंपोस्ट ) का भी एक स्टॉल लगाया गया। डीएम ने किसानों और कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उत्पादों की बारीकियों को समझा।

जनपद के 70 प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग सहित कुल पांच विभागों द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed