फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Progress of paddy procurement in circulation

गर्दिश में धान खरीद की प्रगति

Wed, 16 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 16 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Progress of paddy procurement in circulation
मौसम की मार और पंचायत चुनाव की व्यस्तता ने धान किसान के लक्ष्य को काफी पीछे धकेल दिया है। कर्मचारियों के मस्त और अधिकारियों के व्यस्त होने से ढाई माह में लक्ष्य के सापेक्ष 35.10 फीसदी ही धान खरीद हो सकी है। बचे हुए 43 दिनों में 12817 एमटी धान खरीद अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक के लिए चुनौती बनी है।
विज्ञापन


सत्र 2015-16 की धान खरीद पर नजर डालें तो शासन से जिले को प्राप्त हुए 19750 लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सात क्रय एजेसियों को नामित किया गया है। इस लक्ष्य को क्रय एजेंसीवार निर्धारित करते हुए जिले भर में 16 सरकारी धान खरीद केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन


इनमें खाद्य विभाग ने 5000 एमटी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तीन, 2250 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष पीसीएफ ने चार, 1500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष यूपीएसएस ने एक, 1000 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष यूपी एग्रो ने एक, 3000 एमटी लक्ष्य की प्राप्ति को एफसीआई ने एक, 3000 एमटी लक्ष्य के लिए कर्मचारी कल्याण निगम ने दो तथा एमसीसीएफ ने 4000 एमटी लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले में गत् एक अक्तूबर से चार केंद्र खोल रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की मार से बिगड़ी धान खरीद की गुणवत्ता और धान खरीद के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से चुनावी व्यस्तता के चलते बरती गई ढिलाई से  धान खरीद सत्र के लिए शासन की ओर से निर्धारित 1410 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य तक किसानों की पहुंच नहीं हो सकी है।

समय से क्रय केंद्रों का न खुलना भी जिले में धान खरीद प्रगति पिछडने का प्रमुख कारण उभर कर सामने आया है। 19750 मीट्रिक टन लक्ष्य को पूरा करने के लिए पिछले ढाई माह से संचालित क्रय केंद्रों से अब तक महज 6933 एमटी ही धान की खरीद हो सकी है, जो जिले की धान खरीद प्रगति के सितारे को गर्दिश में ले जाने में सहायक साबित हो रही है।

इनसेट
निजी आढ़तों पर अंबार
औरैया। सरकारी क्रय क्रेंद्रों में मानकों में नुक्स निकाल रिजेक्ट किए जा रहे धान की निजी आढ़तों में आवक होने से जिले की कृषि उत्पादन मंडी समितियों में धान के अंबार लगे हैं। हां इतना जरूर है कि मजबूरीवश निजी आढ़तों की ओर रूख कर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत मिलने पर भी किसान संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।


कोट --
चुनावी व्यस्तता के चलते जिले में धान खरीद की प्रगति अपेक्षित नहीं हो सकी है। खरीद प्रगति बढ़ाने के लिए क्रय एजेसियों को निर्देशित किया गया है। सत्र समाप्ति तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
                   दिलीप कुमार
                प्रभारी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed