फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   problem

किसानों ने यूएम पावर प्लांट की बाउंड्रीवाल का काम रुकवाया

Wed, 16 Oct 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
problem
कंचौसी (औरैया)। यूएम पावर प्लांट की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाए जाने की भनक लगते ही आक्रोशित किसानों ने मौके पर पहुंच कर प्लांट प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए काम नहीं होने दिया। किसान चार गुना मुआवजा व नौकरी देने की मांग के साथ प्लांट के अधिकारियों को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। किसानों के जुटने की खबर लगते ही ठेकेदार और प्लांट के साइट इंचार्ज मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

ढिकियापुर, नौगवां, सूखमपुर, जमौली, हरतौली, घसा पुरवा, मडैया सुमेरपुर आदि के किसानों ने यूएम पावर पहुंच कर कंपनी व सरकार विरोधी नारेबाजी की। किसान चार गुना मुआवजा व नौकरी देने की मांग करते हुए काम रुकवा दिया। किसानों ने किसी कीमत पर अपनी जमीन की सौदेबाजी नही करने को चेताया।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों को देखकर मौके से कंपनी के साइट इंचार्ज कुलदीप सेंगर व गार्ड, ठेकेदार निकल लिए। किसानों ने चेताया कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता है और प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी हम लोगो के बीच वार्ता नहीं करेंगे, तब तक किसी कीमत पर काम नही होने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में महबूब खां, सुदामा प्रसाद, रामप्रकाश, ओमप्रकाश, कमलेश, मायादेवी, जसवंत सिंह, श्याम सिंह कुशवाहा, राजकिशोर, संतोष यादव, सतीश कुमार, सूरजनाथ सपेरा, मो.इलियास, अवधेश बाथम, चंदा सपेरा, मुस्ताक, जागेश्वर प्रसाद, रामकली, रामबाबू मौजूद रहे। बाद में शाम पांच बजे के बाद यू एम पावर साइट इंचार्ज कुलदीप सेंगर आदि कर्मचारियों के बीच किसानों की बात हुई। जिसमे जिला प्रशासन व कंपनी के सहयोग से किसानों को उचित मुआवजा दिलाने काम दिलाने के लिए वरिष्ठ आधिकारियों को अवगत कराकर मांग पूरी कराने का भरोसा दिया गया। तब तक नाराज किसानों की भूमि पर काम नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed