फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Priya winner of Auraiya in Badminton Under 19 competition

बैडमिंटन अंडर 19 प्रतियोगिता में औरैया की प्रिया विजेता

Sat, 24 Aug 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Priya winner of Auraiya in Badminton Under 19 competition
Priya winner of Auraiya in Badminton Under 19 competition - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में आगरा ए उपक्षेत्रीय की दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें बालक वर्ग की अंडर 14 में अलीगढ़ के अमन, अंडर 17 में इटावा के अमित, बालिका वर्ग में अंडर 14 में फर्रुखाबाद की अंशिका एवं अंडर 19 में आगरा की अंजली विजेता रहीं। प्राचार्य एम सक्सेना ने सभी विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण में प्राचार्य मुरलीधर सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगिता जीवन का हिस्सा है। जीवन में अनुशासन का महत्व है और अनुशासन जीवन के हर क्षेत्र में दिखना चाहिए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 10 जिलों आगरा, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, अलीगढ़, एटा, फर्रुखाबाद एवं मथुरा के जवाहर नवोदय विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग की अंडर 14 में अलीगढ़ के अमन विजेता एवं रनरअप फिरोजाबाद के अर्पित, अंडर 17 में इटावा के अमित विजेता एवं रनरअप नीरज, अंडर 19 में पंकज कुमार विनर एवं मथुरा के चंदन उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अंडर 14 में फर्रुखाबाद की अंशिका विनर एवं आगरा की स्नेहा रनर अप एवं अंडर 17 में आगरा की अंजली विजेता एवं औरैया की खुशी उपविजेता रहीं। अंडर 19 में औरैया की प्रिया विजेता एवं प्रेरणा उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता के संयोजक उपेंद्र कुमार वर्मा ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed