{"_id":"5df3d8018ebc3e87f34d7637","slug":"prisner-pooblem-solve-auraiya-news-knp532025781","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों की समस्याओं का होगा समाधान :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों की समस्याओं का होगा समाधान :
विज्ञापन
औरैया। जिला जजी स्थित वीडियो कांफ्रेसिंग हाल में शुक्रवार को जिला न्यायाधीश शिव कुमार की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल व कारागार एवं उसमें निरुद्ध बंदियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार एवं उनके समाधान के लिए गठित समिति बैठक हुई। जिसमें डीएम, एसपी, एडीजे, सीजेएम, सीडीओ, जिला कारागार इटावा, डीआईओएस आदि अधिकारी शामिल हुए।
मॉनीटरिंग सेल की बैठक में अभियोजन पक्ष को सक्रिय रखने व त्वरित न्याय दिलाने के सुझावों पर चर्चा हुई। इस सेल की बैठक का संचालन सीजेएम अर्चना तिवारी ने किया। इसके अतिरिक्त अधीक्षक कारागार इटावा द्वारा आयोजित बैठक में उच्चतम न्यायालय के लंबित रिट पिटीशन याचिका बच्चे लाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के संदर्भ में दिए गए। आदेश के अनुपालन में जिला स्तर पर गठित समिति की बैठक हुई। जिसमें इटावा कारागार व उसमें निरुद्ध बंदियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार कर उनके समाधान व समयबद्ध कार्रवाई किए जाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में दो दर्जन से अधिक समिति के सदस्य व जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
आज की लोक अदालत पर अपील
औरैया। वीडियो कांफ्रेसिंग हाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज शिव कुमार व सचिव डा. सुरेश कुमार ने 14 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत सभी लोगों से नियत वादों की सुलह-समझौते से निपटाने के लिए उपस्थित रहने का आह्वान किया है। शनिवार को जिलेभर के न्यायालयों में जिला व तहसील स्तर पर लगने वाली इस लोक अदालत में भारी संख्या में वाद तय करने की रणनीति बनाई गई है। अधिवक्ता शिवम शर्मा का कहना है कि लोक अदालत में एक हजार से अधिक वाद निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।