फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Principals of two schools submitted memorandum to SDM against the hotel

Auraiya News: होटल के खिलाफ दो स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 24 Nov 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Principals of two schools submitted memorandum to SDM against the hotel
बिधूना। दो निजी स्कूल संचालकों ने शनिवार को एसडीएम बिधूना को शिकायती पत्र सौंपा। साथ ही स्कूल के पास संचालित एक होटल को बंद कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने पुलिस को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के अछल्दा रोड पर स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल व ज्ञान स्थली एकेडमी स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों में संयुक्त रूप ने एक शिकायती पत्र शनिवार को उप जिलाधिकारी निखिल राजपूत को दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने शिकायती पत्र में लिखा कि स्कूलों के बीचोबीच एक होटल संचालित है। इसमें अराकजतत्व एकत्रित होते हैं, जो अश्लील कार्य करते हैं। इसका स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ ही समाज पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने शिकायतीपत्र में लिखी शिकायतों की जांच कराने और होटल बंद कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्यों ने शिकायती पत्र दिया है।
इसकी जांच के लिए पुलिस को लिखा गया है। शिकायत सही पाए जाने पर होटल के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed