{"_id":"663e62241984acdc880bb327","slug":"principal-of-district-medical-college-dr-arvind-kushwaha-resigned-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112046-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
औरैया। जिला मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लखनऊ जाकर शासन में अपना इस्तीफा सौंप दिया। गुरुवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। कॉलेज के ईएमटी डिपार्टमेंट में एचओडी रहे डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उनका चार्ज संभाल लिया।
जिला मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर सात मार्च 2023 को प्राचार्य पद पर डॉ. अरविंद कुशवाह ने चार्ज संभाला था। इसके बाद उनकी देखरेख में चिकित्सकों की तैनाती, स्टाफ जुटाना, ओपीडी का संचालन, जांचों की व्यवस्था समेत शल्य चिकित्सा की ओर बढ़े कदम स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की कहानी गढ़ने लगे।
तकरीबन दो माह पहले सेहुद से लेकर चिचौली में मेडिकल कॉलेज की बनी हुईं बिल्डिंगों के हैंडओवर प्रक्रिया को लेकर बैठक हुई। सूत्रों की माने तो इस बैठक के बाद से प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाह को कहीं न कहीं कोई ठेस लगी। इसके बाद लखनऊ जाकर उन्होंने शासन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी बीच गुरुवार को उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्होंने दबी जुबान में यह बात कही कि किसी सिस्टम में जब कोई अलग कार्यशैली वाला होता है, तो उससे सभी प्रभावित होते हैं। आर्मी में रहते हुए जिस अनुशासन व बुराईयों से दूरी का जीवन जिया। इसे लगातार अपना रहा हूं। इस्तीफे के उठाए गए कदम को लेकर उन्होंने मुस्कुराते हुए बात टाल दी। वहीं उनकी जगह पर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएमटी डिपार्टमेंट में एचओडी रहे डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने चार्ज गृहण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कर्मचारियों से लेकर डॉक्टर तक प्राचार्य के इस्तीफे से दिखे हैरत में
-मेडिकल कॉलेज की तेजी से बेहतर होती व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों से लेकर डाॅक्टरों की जुबान पर प्राचार्य की सराहनीय कार्यशैली का जिक्र रहा। इसे लोगों ने खुलकर रखा। अचानक इस्तीफे को लेकर सभी हैरत में रहे। वहीं शासन स्तर से इसे स्वीकार भी कर लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले आर्मी में कर्नल फिर मेडिकल क्षेत्र में सेवा का कार्यकाल
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ. अरविंद कुशवाह जिले के बीहड़ से सटे इटावा क्षेत्र के गांव छिबौली निवासी हैं। आर्मी की मेडिकल कोर में कर्नल पद पर रहते हुए उनका 2018 में रिटायरमेंट हुआ। इसके बाद उन्होंने नागपुर एम्स में सेवाएं दी। इसके बाद औरैया के मेडिकल कॉलेज में सेवा का दौर सात मार्च 2023 से शुरू हुआ। सवा साल सेवा करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। प्राचार्य ने कहा कि अब छह माह तक घर पर ही रहूंगा। इसके बाद जीवन के अगले कार्यों को करूंगा।