{"_id":"5783ec174f1c1b027d13dc25","slug":"princes-sought-development-proposals","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधानों से मांगे गए विकास कार्यों के प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों से मांगे गए विकास कार्यों के प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बैठक में बोलते विधायक प्रदीप यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। विकास खंड अजीतमल के भीमराव अंबेडकर सभागार में सोमवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक र्हुई। जिसमें प्रधानों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। इसके साथ विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सभागार में ब्लॉक प्रमुख कमलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि के बाद मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास, लोहिया आवास, ग्रामीण स्वच्छता, समग्र ग्राम विकास येाजना की प्रगति की समीक्षा के साथ ही राज्य व तेरहवें वित्त से विकास कार्य कराने के संबंध में सभी सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थिति सदर विधायक मदन सिंह गौतम ने सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानों की अहम भूमिका बताई। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिनका लाभ पात्रों को नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
बीडीओ अनिल कुमार मिश्रा ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में ब्लॉक प्रमुख कमलेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रशांत पाल, एडीओ पंचायत सुरेश पांडेय, एडीओ सुरेश गौतम, नारायण दास, राधेश्याम, खालिद सिददकी, सीडीपीओ मीरा, शोभारानी, पशु चिकित्सक केबी गौतम, प्रधान जितेंद्र सिंह, आदित्य कुमार, जयनरायण, बीडीसी रामजी, मिस्टर बाबू आदि मौजूद रहे।