फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pride , flag waved gracefully

आन, बान, शान से लहराया तिरंगा

Wed, 28 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 28 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pride , flag waved gracefully

जिले में 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में डीएम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर स्कूलों के बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा।

विज्ञापन

 
गणतंत्र दिवस पर सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम माला श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। डीएम ने शहीद पार्क में महात्मा गांधी और सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


सुबह 9:30 बजे आवास विकास स्थित पुलिस लाइन कार्यक्रम में डीएम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड टीम ने पानी से आसमान में तिरंगा बनाकर सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोली कमांडर सीओ सदर शिवराज सिंह, आरआई लाइन विनोद शुक्ला, एसआई शिववरन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, एसआई महिला संगम भदौरिया ने अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए परेड में हिस्सा लिया।

परेड में दीपा सिंह के नेतृत्व में महिला हैल्प लाइन की टीम ने भाग लिया। वहीं वायरलैस, फायर ब्रिगेड और वज्र वाहन की टीम ने भी परेड में शामिल होकर डीएम को सलामी दी।
 
परेड के बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मूक बधिर विद्यालय के बच्चों ने- सारे जहां से अच्छा हिंस्दोस्तां हमारा... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। पोरवाल रेजीडेंसियल के बच्चों ने इसी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

भारतीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। ज्ञान स्थली एकेडमी की छात्रा ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर सभी लोगों को हतप्रभ कर दिया।

पोरवाल रेंजीडेंसियल के छोटे-छोटे बच्चों ने सीमा सुरक्षा में लगे भारतीय जवानों की कहानी बयां करते हुए कर चले हम फिंदा जान ओ तन साथियों... गीत पर नाटक प्रस्तुत किया।

इस मौके पर डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर एडीजे प्रदीप कुमार कंछल, एडीएम इंद्रपाल उत्तम, एएसपी विपुल कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार  श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
 
नगर पालिका परिषद में अध्यक्षा श्रीमती नंदिता कौर ने, ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे ने, तिलक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. आंजनेय सहाय अवस्थी, तिलक महाविद्यालय में प्रबंधक ईश्वर चंद्र गुप्ता, मनोरमा महाविद्यालय में प्रबंधक रमाकांत अवस्थी ने, सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया।


मनोरमा महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत क्रांतिकारियों की जीवन शैली को प्रदर्शित करती हुई रैली निकाली।
 
गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से पुराना पुस्तकालय परिसर स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष रामनाथ गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

रामादेवी ज्ञान स्थली विद्यालय में लोकतंत्र सेनानी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। भारतीय विकलांग जन सेवा समिति कलेक्ट्रेट स्थित प्रधान कार्यालय पर मुख्य अतिथि सोवरन सिंह कुशवाह व अध्यक्ष राधा वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed