फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Prepare onions in nursery to get good yield

Auraiya News: अच्छी उपज लेने के लिए नर्सरी में तैयार करें प्याज

Mon, 18 Mar 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Prepare onions in nursery to get good yield
एरवाकटरा। इस समय प्याज की रोपाई के लिए मौसम अनुकूल है। आलू की खोदाई के बाद खाली हुए खेतों में कम लागत में प्याज की फसल से अच्छी पैदावार ली जा सकती है। किसानों को प्याज की फसल को रोगों से बचाने के लिए पौध को अच्छी किस्म के फफूंदी नाशक से उपचारित करने के बाद रोपाई करनी चाहिए। जिससे रोग लगने की संभावनाएं नहीं रहती है।
विज्ञापन



सहायक विकास अधिकारी कृषि अतुल त्रिपाठी ने बताया कि प्याज तापमान के प्रति अति संवेदनशील फसल है। इसलिए किसान नर्सरी में तैयार खड़ी पौध की रोपाई कर लें। प्याज की फसल लगाने से पहले खेत की चार से पांच बार अच्छे से जुताई कर लें। जिससे खेत की मिट्टी भुरभुरी हो सकें।
विज्ञापन

पौध की रोपाई से पहले करीब 70 से 75 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से गोबर की खाद का प्रयोग करना अच्छा रहता है। प्याज की फसल के प्रारंभिक विकास के लिए 10 से 15 डिग्री सेल्सियस और कंदों के विकास के लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान आवश्यक होता है। रोपाई के तुरंत बाद खेत की हल्की सिंचाई करनी चाहिए। पौध की रोपाई के 30 और 60 दिन बाद करीब 40 से 45 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ की दर से प्रत्येक निराई गुड़ाई पर दें। रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर फसल पर दवाइयों का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed