{"_id":"6702d93b91b91fcda80ec0db","slug":"prepare-for-recharge-smart-meters-will-be-installed-auraiya-news-c-211-1-aur1002-117414-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कर लो रिचार्ज की तैयारी, लगेंगे स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कर लो रिचार्ज की तैयारी, लगेंगे स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
औरैया। बिजली चोरी रोकने, घाटा कम करने के उद्देश्य से विभाग विभाग ने उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया है। जनपद में सभी उपभोक्ताओं के यहां यह मीटर लगाए जाएंगे। इसको लेकर सर्वे का कार्य जल्द ही टीमें शुरू करेंगी। नगरीय क्षेत्र में पहले इन मीटरों को लगाने का काम होगा।
बिजली विभाग के आकड़ों के अनुसार जनपद में कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दो लाख 28 हजार 714 है। इनमें औरैया डिवीजन में एक लाख 1039 और दिबियापुर डिवीजन में एक लाख 27 हजार 675 उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से निजात दिलाने के सात ही विभाग बिजली चोरी रोकने और घाटा कम करने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। पहले चरण में नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों के उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
इसके लिए सर्वे का कार्य 15 अक्तूबर से शुरू होगा। एसडीओ अजय यादव ने बताया कि ने बताया कि पहले स्मार्ट मीटर उन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। जहां बिजली चोरी अधिक हो रही है। इसके लिए फीडरों का आडिट किया जा रहा है। इससे यह पता लगाया जा सके कि किस फीडर में कितनी बिजली जा रही है और उसके मुकाबले कितनी बिलिंग हो रही है। एक बार ज्यादा बिजली चोरी वाले इलाकों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के बाद अधिक लोग वाले ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। किस जोन में पहले और बाद में मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी सर्वे भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मोबाइल की तरह काम करेगा स्मार्ट मीटर
उपभोक्ता जितने रुपये का रिचार्ज करवाएंगे, उतनी ही बिजली प्रयोग कर सकेगा। मीटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। मीटर लगने के बाद बाइपास बिजली, मीटर से छेड़छाड़ आदि बिजली चोरी से जुड़े कार्य नहीं किए जा सकेंगे। यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करने का प्रयास करता है तो मीटर से सीधे इससे संबंधित मैसेज विभाग के कंट्रोल रूम को मिल जाएगा। मीटर उपभोक्ताओं के सीधे मोबाइल से जुड़ा होगा। उपभोक्ता को प्रतिदिन खर्च होने वाले यूनिट व कितने रुपये की बिजली प्रयोग की गई। इसकी जानकारी मिलेगी।