फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparations for paddy procurement started, procurement will be done at 33 centers

Auraiya News: धान खरीद की तैयारी शुरू, 33 केंद्रों पर होगी खरीद

Sat, 23 Sep 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations for paddy procurement started, procurement will be done at 33 centers
औरैया। जिले में एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए 33 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हुआ है। यहां पर विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। विभाग ने किसानों की पंजीकरण कराना शुरू किया है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से 2183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद होगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार समर्थन मूल्य में सरकार ने 143 रुपये की बढ़ोतरी की है। जिले में धान खरीद के लिए 33 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हुआ है। खाद्य विभाग और पीसीएफ के अधिक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा भारतीय खाद्य निगम, यूपीएसएस व पीसीयू के क्रय केंद्र शामिल हैं। इन क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से क्रय नीति व समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


------

अब तक 451 किसानों का हुआ पंजीकरण

जिले में धान बेंचने के लिए 451 किसानों ने पंजीकरण कराया है। तहसील स्तर से 94 किसानों के सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। धान खरीद के नोडल अधिकारी/एडीएम महेंद्र सिंह ने पंजीकरण में तेजी लाने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

बोले जिम्मेदार ---

एक नवंबर से होने वाली खरीद के लिए 33 क्रय केंद्र खोले गए हैं। क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारियों को क्रय नीति के अनुसार किसानों का धान खरीदने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। - बृजेश यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed