{"_id":"667471ba5d37a89b2e0a31b2","slug":"pregnant-woman-dies-during-treatment-case-against-private-hospital-staff-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113564-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गर्भवती की उपचार के दौरान मौत, निजी हाॅस्पिटल के स्टाफ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गर्भवती की उपचार के दौरान मौत, निजी हाॅस्पिटल के स्टाफ पर मुकदमा
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहा समीप हिमानी हास्पिटल में एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बुधवार को भर्ती कराया। उपचार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और गर्भवती की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर हास्पिटल के स्टाफ पर गलत दवा देने का मुकदमा दर्ज किया गया।
सहार थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा रावत निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन संगीता गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को उसे इलाज के लिए हिमानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शाम को हाॅस्पिटल के स्टाफ धर्मेंद्र पाल ने बहन संगीता को चाय के साथ एक दवा दी। इसके बाद बहन की अचानक से तबियत बिगड़ गई। खून की उल्टियां होने लगी।
बहन ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ करते हुए हाॅस्पिटल की जानकारी जुटाई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि गर्भवती की मौत पर परिजनों की ओर से हास्पिटल के स्टाफ पर गलत दवा देने का आरोप लगाया गया है। हाॅस्पिटल का स्टाफ मौके से भाग निकला है। मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।