फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pregnant woman accused of causing death of newborn due to falling oxygen cylinderPregnant woman accused of causing death of newborn due to falling oxygen cylinder

Auraiya News: गर्भवती पर ऑक्सीजन सिलिंडर गिरने से नवजात की मौत का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman accused of causing death of newborn due to falling oxygen cylinderPregnant woman accused of causing death of newborn due to falling oxygen cylinder
औरैया। ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर गर्भवती पर गिरने से नवजात की मौत हो गई। हादसा छह दिन पहले हाईवे पर हुआ था। पुलिस ने पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विलासपुर स्थित थाना पचपेड़ी के गांव कुकुर्दी खुर्द निवासी रूपचंद ने पुलिस को बताया कि वह बाबा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। 28 दिसंबर की दोपहर 12 बजे पत्नी रजनी यादव को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। पत्नी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे स्थित गांव जनेतपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस के अंदर बैठे लोगों को चोटें आई। वहीं, टक्कर की वजह से एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर उसकी पत्नी के पेट पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का आरोप है कि पेट पर गिरे सिलिंडर की वजह आई चोट के कारण नवजात की मौत हो गई। प्रसव के दौरान मृत बच्चा हुआ। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed