फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pray for electing pradhan

छोटी संसद की चाभी पाने को जतन

Fri, 11 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 11 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
pray for electing  pradhan
प्रत्याशियों के वोट अभी मतपेटियों में बंद हैं। जीत-हार का फैसला 13 दिसंबर को होना है। लेकिन प्रत्याशियों में जीत को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। अपनी जीत के लिए प्रत्याशी टोना-टोटका से लेकर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करा रहे हैं। वहीं गांव की चौपालों में सिर्फ चुनाव की ही चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


छोटी संसद की चाभी पाने के लिए प्रत्याशी हर जतन करने में जुटे हैं। इन दिनों प्रत्याशी की दिनचर्या भी बदली-बदली सी नजर आ रही है। कभी मंदिर में माथा न टेकने वाले प्रत्याशी भी रोजाना मंदिर की चौखट पर माथा टेक रहे हैं। तो वहीं दरगाहों व मस्जिदों में भी जीत की मुरादें मांगने वालों की संख्या कम नहीं है।
विज्ञापन


मुरादगंज में तो एक प्रत्याशी ने पुरोहितों से दुर्गा सप्तसती का पाठ भी कराना शुरू कर दिया है। घर से निकलने के बाद रास्ते में मिलने वाले हर धार्मिक स्थल के सामने माथा टेकने से पीछे नहीं हटते है। क्षेत्र के भालेश्वर मंदिर, पंचनद स्थित कालेश्वर मंदिर, कर्णा  देवी मंदिर, सिकरोड़ी स्थित रामजानकी मंदिर, हैदरपुर महामाई मंदिर, निगड़ा के गमा देवी मंदिर आदि में माथा टेक रहे है। सभी को उम्मीद है कि मतपेटिकाओं में बंद मतों से उनकी किस्मत अवश्य चमकेगी, जीत का सेहरा उनके सिर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed