फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pradhan was murdered with an axe, two arrested

Auraiya News: कुल्हाड़ी से वारकर की गई थी प्रधान की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Pradhan was murdered with an axe, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहबदिया ग्राम प्रधान की हत्या की वजह में कई राज निकल कर सामने आए। गांव के युवक ने ही मौसेरे भाई के साथ मिलकर प्रधान की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी में एक के गांव की महिला से संबंध थे। आरोपी महिला से छुटकारा पाना चाहता था। जबकि प्रधान उसके खिलाफ कार्रवाई करना चाह रहा था। इसकी जानकारी पर आरोपी ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से प्रधान की हत्या कर दी।
ग्राम प्रधान रमाकांत दोहरे की बुधवार रात धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस सर्विलांस की मदद से हत्यारोपियों तक पहुंची। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गांव से गौरव व सुधांशू को पकड़ा। इनके पकड़े जाते ही हत्या का राज पर्त दर पर्त खुलता चला गया। एसपी चारु निगम ने बताया कि इस घटना में गौरव गांव के राजाबाबू के ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें गौरव उस महिला से छुटकारा पाना चाहता था। यह बात उसने राजाबाबू को बताई। जिसमें यह योजना बनी कि गौरव 25 जुलाई की रात जब महिला से मिलने जाएगा तो राजाबाबू अपने साथियों के साथ पकड़ कर उसे जलील करेगा। शायद इससे महिला उससे दूरी बना ले। इसको लेकर राजाबाबू ने गांव के सोनू उर्फ अनिल, व प्रधान के भाई संजय के साथ योजना बनाई।
विज्ञापन

25 जुलाई की रात तीनों ने गौरव व उसके प्रेमिका को जलील किया। बात यहीं से बिगड़ गई। महिला ने पूरी बात अपने ससुर को बताई। ससुर ने बाहर रह रहे बेटे को जानकारी दी। महिला प्रधान के भाई संजय, सोनू व राजाबाबू के खिलाफ थाने में शिकायत करने वाली थी। इसकी जानकारी जब प्रधान को लगी तो उसने महिला के पति से संपर्क कर 26 जुलाई की शाम बुला लिया। प्रधान महिला के पति व महिला को बुलाकर समझाने के लिए तालाब के पास बुलाया था। वह नहीं चाहता था कि उसका भाई फंसे। इस पर उसने महिला के पति से कहा कि गौरव ने गलत किया है उसे सजा मिले। यह बात गौरव के मौसेरे भाई सुधांशू ने सुन ली। उसने गौरव को जानकारी दी। इसके बाद रात आठ बजे के करीब दोनों ने बियर पी और घर से कुल्हाड़ी लाकर पहले गौरव ने फिर सुधांशू ने प्रधान पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद कुल्हाड़ी, प्रधान का मोबाइल तालाब में फेंक कर भाग गए। एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोबाइल व ग्लब्ज तालाब से बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
----
महिला ने प्रधान के भाई पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
गौरव ने महिला से बचने के लिए राजाबाबू, संजयकुमार, सोनू उर्फ अनिल की मदद ली। मगर इन लोगों ने भी महिला से छेड़छाड़ की। इस पर महिला चाहती थी कि प्रधान भी उसके पति को यह बताए कि उक्त तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। महिला गौरव को बचाना चाहती थी। मगर प्रधान तीनाें को बचाना चाहता था। यह बात महिला ने भी पूछताछ में पुलिस को बताई है। वह 26 जुलाई को पति के आने के बाद कोतवाली में शिकायत करने वाली थी।

---
महिला के पति को स्टेशन लेने गया था प्रधान
भाई के ऊपर लगे आरोप व अन्य लोगों को बचाने के लिए प्रधान ने महिला को पति को बुलाया था। शाम सात बजे के करीब दिबियापुर से लेकर गांव पहुंचा। प्रधान के साथ उसका साथी उदल भी था। तीनों तालाब के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। प्रधान ने उदल को महिला व उसके ससुर को बुलाने भेज दिया। इसी बीच उसने कहा कि गौरव ने गलती की है गौरव को सजा मिलनी चाहिए। यह बात सुधांशू ने सुन ली। महिला के पति व सभी के जाने के बाद प्रधान वहां खड़ा रहा। सुधांशू व गौरव ने वहीं हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने कुल्हाड़ी से ग्राम प्रधान की हत्या कर घटना स्थल के पास बने तालाब में कुल्हाड़ी को फेंक दिया था। गुरुवार शाम पुलिस ने गांव मढ़ापुर निवासी गोताखोर शिववीर काे बुलाकर शाम को हत्या में प्रयुक्त असलहा की तालाब में खोजबीन कराई। जिसमें एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ने तालाब से कुल्हाड़ी बरामद कर पुलिस के सुपुर्द की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article