{"_id":"69aac1f7f744fcf2ad0a4057","slug":"pradhan-was-bitten-by-a-snake-while-watering-his-field-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1446635-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत में पानी लगाते समय प्रधान को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत में पानी लगाते समय प्रधान को सांप ने डसा
Fri, 06 Mar 2026 05:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत सिमहारा के ग्राम प्रधान को खेत में फसल में पानी लगाते समय सांप ने डस लिया।
परिजन उन्हें अचेतावस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां एंटी वेनम इंजेक्शन व उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया।
सिमहारा ग्राम पंचायत के प्रधान राजकुमार सिंह बृहस्पतिवार शाम अपने खेत पर लगे सबमर्सिबल से फसल में पानी लगाने गए थे।इसी दौरान खेत में छिपे सांप ने उनके हाथ की अंगुली में डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गए।
ऐसे में खेत पर मौजूद ग्रामीण और परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टरों ने एंटी वेनम इंजेक्शन देकर उपचार किया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।