{"_id":"5e274a7a8ebc3e4b5703b134","slug":"pradersan-ka-udghatan-tala-auraiya-news-knp539882361","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव प्रदर्शनी के उद्घाटन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव प्रदर्शनी के उद्घाटन की तैयारियां
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका परिषद की तरफ से पुराना नुमाइश मैदान में शरदोत्सव प्रदर्शनी का 22 जनवरी को उद्घाटन होना था। फिलहाल टेंडर निरस्त होने की वजह से प्रदर्शनी नहीं प्रारंभ हो सकेगी। डीएम ने प्रदर्शनी के प्रचार प्रसार के लिए नया टेंडर जारी करने का आदेश नगर पालिका परिषद प्रशासन को दिया है। ं 25 जनवरी को टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। उधर, उद्घाटन को लेकर पालिका की तरफ से की गई तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
शहर के पुराना नुमाइश मैदान पर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से शरदोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। प्रदर्शनी का उद्घाटन भन22 जनवरी को होना था। डीएम ने प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार की कमी बताते हुए फिर से टेंडर कराए जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही 22 जनवरी को होने वाले प्रदर्शनी के उद्घाटन पर भी रोक लगा दी गई है।
मामले में एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि पालिका प्रशासन की तरफ से शरदोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन में प्रचार-प्रसार की कमी को देखते हुए डीएम ने नगर पालिका परिषद प्रशासन को फिर से टेंडर कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि जिले में धारा 144 लगी है। इसके बाद परिषद के अफसरों ने बिना अनुमति लिए ही 22 जनवरी को प्रदर्शनी के उद्घाटन की तिथि घोषित कर दी। एडीएम रेखा एस चौहान ने बताया कि चार दिन पूर्व उनके पास नगर पालिका की ओर से आयोजित कराई जा रही शरदोत्सव प्रदर्शनी में राजस्व को नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत आई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रचार-प्रसार के अभाव के कारण उसे टेंडर की जानकारी नहीं हो सकी। इस टेंडर के लिए वह 30 लाख रुपये देने को तैयार था, लेकिन पता चला है कि यह टेंडर केवल ढाई लाख रुपये में ही उठा दिया गया है। एडीएम ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर उन्होंने पालिका प्रशासन से जवाब तलब किया था। इसके बाद यह मामला डीएम के पास पहुंच गया। इधर, पालिका प्रशासन की तरफ से 22 जनवरी को होने वाले प्रदर्शनी के उद्घाटन को लेकर निमंत्रण कार्ड भी वितरित कर दिए गए थे। ऐसे में अचानक हुई इस कार्रवाई से शरदोत्सव प्रदर्शनी की तैयारियों पर फिलहाल विराम लग गया है।
विज्ञापन
--