फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pradersan,auraiya,kisaan

आलू खराब होने पर कोल्ड स्टोर के बाहर किया प्रदर्शन

Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
pradersan,auraiya,kisaan
बिधूना (औरैया)। आलू खराब होने और जिले के अधिकारियों की ओर से सुनवाई न किए जाने से नाराज किसानों ने क्षेत्र के कैथावा मोड़ पर स्थित कोल्ड स्टोर के बाहर रविवार को धरना व प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या को न सुना गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बेला थानाक्षेत्र के कैथावा मोड़ पर स्थित एक कोल्ड स्टोर के बाहर रविवार दोपहर पहुंचे 50 से अधिक किसानों ने नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले धरने पर बैठे किसानों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि कोल्ड स्टोर में किसान यह सोचकर आलू रखता है कि उसका आलू सुरक्षित रहेगा और समय पर उसे मिलेगा। लेकिन स्टोर संचालन की मनमानी से किसानों के आलू खराब हो गए। जिससे किसानों की लाखों की लागत और मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

किसान बर्बाद हो गया है। किसानों के खराब हुए आलू के संबंध में एक माह पहले उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें किसानों के खराब हुए आलू की जानकारी दिए जाने के साथ ही कोल्ड में खराब हुए आलू का भंडारण में रियायत देने, कोल्ड स्टोर में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। इन्हीं मांगों को लेकर वह आज भी धरने पर बैठे हैं। कहा यदि शीघ्र सुनवाई नहीं होती है तो वह लोग आंदोलन को तेज करने पर विवश होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed