{"_id":"65b952728bcfea61360ab1cf","slug":"pradeep-dubey-pradeep-dubey-will-give-you-good-marks-by-practicing-mathematics-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108069-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गणित का अभ्यास दिलाएगा अच्छे नंबर - प्रदीप दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गणित का अभ्यास दिलाएगा अच्छे नंबर - प्रदीप दुबे
Wed, 31 Jan 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
औरैया। गणित का पेपर बेहद स्कोरिंग और महत्वपूर्ण होता है। कुछ छात्रों के लिए यह सबसे कठिन पेपर होता है, वहीं कुछ के लिए गणित सौ में सौ अंक दिलाने वाला विषय भी होता है। बस एक बार गणित की गणित यानी कैलकुलेशन समझने की देर है। गणित में जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे उतने अच्छे नंबर आएंगे। अभ्यास से आप कोई भी सवाल मिनटों में कर देंगे।
जनता इंटर कॉलेज बिरुहूनी में गणित के शिक्षक प्रदीप दुबे के मुताबिक गणित ही एक ऐसा विषय है। जिसमें शत-प्रतिशत अंक लाया जा सकता हैै। गणित व साइंस पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना आसान होता है। इंटर के 100 अंक के पेपर में सर्वाधिक 44 नंबर के प्रश्न कैलकुलस से होंगे।
गणित के विद्यार्थियों को पास होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कहा कि आप जितना अभ्यास करेंगे। गणित आपको उतनी ही सरल लगेगी। परीक्षार्थियों को तनाव में रहने की जरूरत नहीं है। छात्रों को अभ्यास के लिए मॉडल पेपर का प्रयोग करना चाहिए। पढ़ाई में कोई शार्ट कट नहीं होता है।
विज्ञापन
अच्छे अंक हासिल करने के टिप्स
- सूत्रों को रटने के स्थान पर उससे जुड़े सवालों का अभ्यास कर उसे समझने का प्रयास करें।
- यदि कोई टॉपिक समझ में नहीं आ रहा है तो किताबों में दिए गए उदाहरण से समझने का प्रयास करें।
- मैथ में एक चेप्टर दूसरे से जुड़ा रहता है। ऐसे में आप पहले वाला कोई भी चेप्टर छोड़ेंगे तोआगे के चेप्टर में आपको और कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
- संबंध तथा फलन में दस अंक का सवाल हल करने के लिए विशेष रूप से परिभाषा को समझकर संबंधित प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
- तकनीक के इस युग में मोबाइल का उपयोग पढ़ाई में भी कर सकते हैं। यू-ट्यूब में विषयवार चेप्टरवार भी तमाम वीडियो अपलोड हैं।
- हमेशा अपने सॉल्यूशन को साफ-सुथरा रखें ताकि भ्रम की स्थिति न बनें।