फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power supply disrupted for 25 days; villagers protest at the substation.

Auraiya News: 25 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for 25 days; villagers protest at the substation.
अजीतमल। क्षेत्र के गांव नगला पाठक में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। लगभग सौ ग्रामीण चपटा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष से गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। करीब 25 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे करीब आठ सौ की आबादी प्रभावित हो रही है। सबसे बड़ा संकट पेयजल को लेकर हो गया है। फ्रिज, कूलर, पंखे व मोबाइल चार्जिंग जैसी दैनिक जरूरतें भी प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बिजली संबंधी खराबी आने पर लाइनमैन बिना पैसे लिए काम नहीं करते और ग्रामीणों से चंदा इकट्ठा कराकर मरम्मत कराई जाती है। वहीं, फॉल्ट की सूचना देने पर संबंधित जेई फोन तक नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे जेई राकेश कुमार ने ग्रामीणों को शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया और स्वयं गांव जाकर समस्या का समाधान कराने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।

प्रदर्शन में मनोज कुमार, दिनेश, सत्यपाल, दर्शन सिंह, करतार सिंह, अनूप कुमार, शिव सिंह, साजन सिंह, विनोद सिंह, रनवीर सिंह सहित करीब आध सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में जेई ने बताया कि गांव में बिजली समस्या थी। इसके चलते केंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। मौके पर जाकर बिजली फॉल्ट सही कर सप्लाई शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed