फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power failure due to transformer failure

Auraiya News: ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल

Sat, 28 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 28 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Power failure due to transformer failure
अजीतमल। कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार देर रात खराब हो गया। इससे मोहल्ले में पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन

करीब 200 परिवार उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह लोग पानी की समस्या से भी जूझे। दोपहर 12 बजे बिजली दुरुस्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
आंबेडकर नगर मोेहल्ला निवासी संजय, उमाकांत, महावीर, हरिओम, राहुल आदि ने बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। सुबह 12:15 बजे बिजली कर्मियों ने खराबी दुरुस्त की। तब जाकर आपूर्ति चालू हुई।

इसकी क्षमता कम होने से अक्सर यह खराब हो जाता है। बिजली उपकेंद्र जेई विजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर सही करवा दिया गया है। अधिक केवीए के ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed