फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Post office server stalled for five days, customers upset

Auraiya News: डाकखाने का सर्वर पांच दिनों से ठप, ग्राहक परेशान

Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Post office server stalled for five days, customers upset
सहार। सहार का मुख्य डाकखाना बीते पांच दिनों से तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है। इससे यहां का सर्वर पूरी तरह ठप है। दूर-दूर से आने वाले ग्रामीणों को इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


डाकघर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने व्यक्तिगत और सरकारी कार्यों के लिए आते हैं। सुविधा नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं। खराब सर्वर के कारण बैंकिंग सेवाएं, पेंशन वितरण, पत्राचार जैसी आवश्यक सुविधाओं में रुकावट आ गई है। लोग डाकखाने पहुंचने पर सर्वर डाउन की सूचना पाकर निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

इस स्थिति ने ग्रामीणों के लिए बड़ी दिक्कतें खड़ी कर दीं हैं। कई लोग जरूरी काम के लिए बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। इसके चलते जमालपुर, पूर्वा कड़ा, शाहबाजपुर, देविदास, मदारी पुरवा, सहार, सोमवंशी, निवादा, खरगापुर, उतमापुर, शिवगंज, नारायणपुर आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग असुविधा झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पोस्टमास्टर बोले मरम्मत का चल रहा काम
पोस्ट मास्टर नेम सिंह ने बताया कि सर्वर की समस्या ऊपरी तकनीकी स्तर पर है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दे दी गई है। इसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, सर्वर को कब तक ठीक किया जाएगा, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं दी जा सकी है।




इनसेट
पेंशन, मनी ऑर्डर वालों को ज्यादा परेशानी
इस समस्या का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें पेंशन, मनी ऑर्डर या अन्य लेनदेन संबंधी कार्य के लिए डाकखाने का सहारा लेना पड़ता है। सहार के आसपास के गांवों के लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए इस डाकखाने पर निर्भर हैं। सर्वर की समस्या ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। रोजाना 50-60 लोग बिना काम के लौटने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed