{"_id":"6836efc85b72f7c62103fd6f","slug":"possession-of-the-house-is-not-available-tehsildar-did-the-investigation-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1129029-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मकान में नहीं मिल रहा कब्जा, तहसीलदार ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मकान में नहीं मिल रहा कब्जा, तहसीलदार ने की जांच
Wed, 28 May 2025 04:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 28 May 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करते तहसीलदार।
- फोटो : मौके पर जांच करते तहसीलदार।
बिधूना। मकान खरीदने के बाद कुछ लोग उस पर कब्जा नहीं होने दे रहे हैं। शिकायत पर तहसीलदार बिधूना व बेला पुलिस ने पहुंचकर जांच की। मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है।
बेला थाना क्षेत्र के गांव बर्रू कुलासर निवासी अवधेश सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मकान दो महीने पहले 19 मार्च 2025 को गांव के ही मनोज से खरीदा था। उसके बाद भी उस पर कब्जा नहीं मिल रहा है।
पीड़ित ने बताया कि रविवार को विपक्षीगण ने मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया, जिसमें उनका झगड़ा हुआ और पुलिस ने दोनों पक्ष का शांतिभंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद शाम घर कुछ लोग आए और एक लाख रुपये देकर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर विपक्षियों ने घर के गेट पर ताला डलवा दिया। सोमवार रात उसका दरवाजा भी तोड़ दिया और मारपीट करने आ गए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखकर तहसीलदार को रिपोर्ट भेज दी। तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा व प्रभारी थानाध्यक्ष मुलेंद्र सिंह चौहान जांच करने पहुंचे और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
बेला प्रभारी थानाध्यक्ष मुलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। बताया कि मनोज के पिता की मृत्यु के बाद मकान उसके नाम आ गया। बाद में उसने मकान बनवा कर गांव के अवधेश को बेच दिया है। मकान में उसकी बुआ भी रहती हैं।
इसी को लेकर विवाद है। तहसीलदार भी मौके पर गए थे। दोनों पक्षों की बात सुनकर न्यायालय में अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया है।